प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़। आम आदमी पार्टी के श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को चिलबिला और चौक घंटाघर के श्रमिकों को मतदाता सूची में अपना और 18 साल के हो चुके अपने परिवारजनों का नाम देखने के लिए जागरूक किया। मतदाता सूची में नाम न हो तो फॉर्म 6 भरने को कहा। जानकारी दी कि जिन्हें मतदाता सूची देखने में समस्या आ रही हो वे 26 अप्रैल को सदर मोड़ स्थित आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। इस दौरान दिनेश उपाध्याय, शिवचरण गुप्ता, देवीदीन गौतम, धुन्नू सिंह, फूलचंद तिवारी, राजेश पटेल, नीरज, अमरनाथ, राधेश्याम, राममिलन, शिवकुमार, सतन्जल तिवारी, अशोक कुमार, राजकुमारी, शंकर लाल चौरसिया, मोहम्मद तौफीक, राधेश्याम आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.