बिजनौर, दिसम्बर 14 -- आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा कि भाजपा की सरकार एसआईआर के नाम पर उत्तर प्रदेश में लगभग 3 करोड़ मतदाताओं के वोट काटने की साजिश कर रही है। अशोक कमांडो यहां रविवार दोपहर चक्कर रोड पर सिंह सिक्योरिटीज के कार्यालय पर बैठक से पूर्व मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी जनविरोधी साजिश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा के बीच "वोट बचाओ - संविधान बचाओ" पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता बड़ी संख्या में सहभागिता करेगी। प्रदेश सचिव मोहम्मद अज़हर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता निर्मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.