साहिबगंज, अप्रैल 22 -- तालझारी । विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने की। बैठक में नव नियुक्त सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्देश दिया गया है कि सभी सुपरवाइजर अपने बीएलओ से सम्पर्क कर सभी मतदाताओं के घर पर स्टीकर चिपकाने का काम करेंगे। प्रतिदिन कितना स्टीकर चिपकाया गया इसकी रिपोर्ट नोडल को दें। मौके पर नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार ,राजा राम महतो, संगीता कुमारी सहित सभी बीएलओ सुपरवाइजर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.