लातेहार, फरवरी 5 -- चंदवा प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता को लेकर मतदाताओं की मैपिंग के साथ नेशनल नंबर का स्टीकर लगाने का कार्य चंदवा में शुरू हो गया है। मतदाताओं की मैपिंग के साथ नेशनल नंबर प्रदान करने एवं स्टीकर लगाने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के निर्देशानुसार बीएलओ मैपिंग कार्य के साथ बूथ व अनुभाग के अनुसार बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का मिलान व सत्यापन करते पहचान से संबंधित स्टीकर लगाने का कार्य कर रहे है। सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि इससे फर्जी और दोहरे नामों को हटाने में सुविधा मिलेगी। मतदान प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.