प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- उत्तर प्रदेश में एसआईआर के नाम पर करीब तीन करोड़ मतदाताओं के नाम काटना लोकतंत्र का गला घोटना है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर पहले ही कांग्रेस ने यह आशंका व्यक्त की थी कि इस प्रक्रिया से भाजपा निर्वाचन आयोग से मिलकर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है। ये बातें राज्यसभा सदस्य व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को जारी अपने बयान में कही। उन्होंने कहाकि एसआईआर के नाम पर सत्तारूढ़ भाजपा लोकतंत्र को लगातार कमजोर करने का कुचक्र रच रही है। प्रदेश के करीब दो करोड़ 89 लाख वोट कटे हैं। इनमें दो करोड़ 17 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो अनुपस्थित पाए गए हैं या फिर लापता हैं। मतदाता सूची से नौकरीपेशी वाले व तमाम मजदूर वर्ग, पिछड़े, दलित वर्ग के गरीब हैं। इनमें अल्पसंख्यक फेरी वाले ऐसे लोग भी शामिल हैं जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.