पलामू, जुलाई 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पलामू जिले में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को गति देते हुए रविवार को जनप्रतिनिधियों व चिह्नित(मार्क) मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाने तथा उसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया। यह प्रक्रिया संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-सदर मेदिनीनगर के अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में विधायक आलोक कुमार चौरसिया, जिला पार्षद रामलव चौरसिया तथा पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित अन्य वोटरों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। संबंधित जनप्रतिनिधियों से प्रपत्र भरवाकर उसका डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। दूसरी तरफ पांकी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाध...