बोकारो, फरवरी 27 -- बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मतगणना केंद्र पहुंचकर मतों की गिनती की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना कक्ष में संचालित मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने मतगणना केंद्र परिसर में स्थापित मीडिया केंद्र, हेल्प डेस्क एवं मेडिकल डेस्क का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.