धनबाद, फरवरी 28 -- मतगणना स्थल पर उस समय भगदड़ की स्थिति हो गई जब मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पहले दिन की काउंटिंग समाप्त होने के बाद काउंटिंग हॉल से लौट रहे थे। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे के बाद की है। एक पंडाल से भागो-भागो की आवाज आने के बाद भीड़ इधर-उधर दौड़ पड़ी। दरअसल पहले दिन की काउंटिंग समाप्त होने के बाद तमाम प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। प्रत्याशियों के समक्ष मतपेटियां व भवन को सील किया गया। इसी दौरान जब संजीव सिंह अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र से बाहर लौट रहे थे, तभी एक शिविर से भागो-भागो की आवाज आने लगी। शोर सुनते ही कुछ लोग भीड़ में दौड़ने लगे। अनहोनी की आशंका से आशंकित अन्य लोग भी उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगे। देखते भीड़ बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगी। वहां माहौल भगदड़ जैसा हो गया। कुछ लोग जमीन पर गिर गए। बांस की ब...