गिरडीह, फरवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव परिणाम को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक भाजपा, कांग्रेस व झामुमो के पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। तीनों पार्टी के स्थायी और चुनावी दोनों प्रकार के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश समर्थक मतगणना स्थल पहुंचे हुए थे। और, वहां अंदर-बाहर काफी भीड़ लगी हुई थी। मतगणनास्थल पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया भीड़ बढ़ती गई। जीत के बाद वार्ड पार्षदों, नगर पंचायत अध्यक्षों के बाहर आने पर उनके समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी भी होती रही। हारनेवाले प्रत्याशी धीरे से बाहर निकलकर समर्थकों के साथ चलते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.