लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। निकाय चुनाव मतगणना को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। मतगणना स्थल और वज्रगृह की सुरक्षा के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र और वज्रगृह ने सुरक्षा व्यवस्था को दो लेयर में लागू किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। सुरक्षा को ले वज्रगृह और मतगणना केंद्र में पर्याप्त संख्या में सीसी टीवी कैमेरा भी लगाए जाएंगे। मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि वज्रगृह और मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की गई है। तीन कंपनी फोर्स की तैनाती की जाएगी, साथ ही पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों भी नियुक्त रहेंगे। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सख्त जांच की व्यवस्था रहेगी और बिना अनुमति किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.