मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मतगणना के पहले या गिनती के दौरान किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो महागठबंधन के सभी घटक दल सड़क पर उतरेंगे। वोटिंग से पहले जिला कांग्रेस के नेताओं ने यह चेतावनी दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि पक्षपात हुआ तो जोरदार विरोध करेंगे। निष्पक्ष मतगणना को लेकर महागठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ हर स्तर पर निगरानी कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता वोटिंग से जुड़े कागजात व अन्य पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में मतगणना को लेकर रणनीति बनाई गई। मतगणना के दिन हर स्तर पर मुश्तैदी रखने के लिए अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतगणना के दिन जिले से सभी नेता व कार्यकर्ताओं को आने को कहा गया है। बैठक म...