गिरडीह, फरवरी 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बोड़ो स्थित एक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में निर्धारित लक्ष्य 255 कर्मियों को उनके लिए राज्य निर्वाचन आयोग, रांची द्वारा निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों को विस्तार पूर्वक विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों के द्वारा बताया गया। सभी को मतगणना हॉल के प्रोटोकॉल एवं प्रपत्र 19 भाग-1 का डेमों प्रदान किया गया। इसके साथ ही वैध, अवैध मतपत्रों के बारे में प्रशिक्षण कक्ष में फ्लैक्स के माध्यम से विस्तार पूर्वक निदेशित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया। साथ ही आज के प्रशिक्षण का...