मतगणना तिथि तय नहीं होने पर मामला हाईकोर्ट ले जाएंगे: बेहड़
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार और चुनाव आयोग किच्छा व सिरौलीकलां नगरपालिका चुनाव की मतगणना की तिथि तय नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द तिथि घोषित नहीं हुई तो वह अवमानना के मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बेहड़ ने कहा कि किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बावजूद सरकार ने मतगणना स्थगित कर दी थी। वार्ड-17 के कांग्रेस सभासद प्रत्याशी ने दोनों नगरपालिकाओं की मतगणना कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की डबल बेंच में हुई। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान सरकार के पास मतगणना रोकने के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। बेहड़ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.