कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आज होनेवाली वोटों की गिनती में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मतगणना का कार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज, बागीटांड़ स्थित मतगणना-सह-बजगृह केंद्र में संपन्न कराया जाएगा। मतगणना को लेकर 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। मतगणना के दौरान संभावित भीड़, विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा जुलूस निकालने, आपसी प्रतिस्पर्धा एवं प्रतिद्वंद्विता के कारण विधि-व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश आज मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार मतगणना केंद्र के 500 गज की परिधि में बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक रूप से ठहरना प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.