बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद चुनाव की मतगणना आगामी 27 फरवरी होगी। इसको लेकर शुक्रवार को प्रस्तावित उपायुक्त का जनता दरबार स्थगित रहेगा। इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर जनता दरबार में उपस्थित नहीं हों। उसके बाद आगे, जनता दरबार पूर्व की भांति जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.