रांची, फरवरी 24 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मतगणना कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा के निर्देश पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, खूंटी परिसर में मतगणना सुपरवाइजर एवं मतगणना असिस्टेंट को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान मतपत्रों की गणना की विधि, टेबल प्रबंधन, अभ्यर्थियों एवं उनके एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने के उपाय, मतगणना प्रपत्रों का सही संधारण, राउंडवार परिणाम संकलन और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.