चतरा, फरवरी 26 -- चतरा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा आज चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतगणना परिसर में अनावश्यक अथवा अनधिकृत व्यक्तियों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.