कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। बैठक में उपायुक्त ऋतुराज ने स्पष्ट कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने चिन्हित स्थलों पर समय पर उपस्थित रहेंगे और पूरी सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मतगणना परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र की सघन जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। बिना व...