गुमला, फरवरी 26 -- गुमला प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर गुमला जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र को पुलिस बल से छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। केंद्र की सुरक्षा को लेकर आईआरबी और जिला पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतगणना केंद्र परिसर और प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे 24 घंटे निगरानी की जा रही है। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सख्त जांच की व्यवस्था की गई है और बिना पास व अनुमति किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.