कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। मतगणना का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोडरमा में संपन्न होगा। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बिहार की ओर से कोडरमा जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों को बागीटांड़ से लोकाई की ओर जाने वाले रास्ते से संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ होते हुए रांची की ओर जाना होगा। वहीं रांची की ओर से आने वाले वाहनों को कोडरमा स्थित हनुमान मंदिर से संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ होते हुए बागीटांड़ के रास्ते नवादा की ओर भेजा जाएगा। हालांकि, स्कूल बसों और एंबुलेंस वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। प...