लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार,संवाददाता। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को डीआरडीबी सभागार, लातेहार में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद हेतु नामांकित सभी अभ्यर्थी एवं सभी वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों के साथ प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री प्रसाद ने मतगणना प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा। प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग अनिल मिंज द्वारा अभ्यर्थियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश, पहचान पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.