कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में इस बार डिजिटाइजेशन का पहली बार प्रयोग किया गया। अधिवक्ता गौरव त्रिपाठी अमर के प्रयासों ने इस कठिन कार्य को काफी आसान बना दिया। उसी का परिणाम रहा की मतगणना की लाइव पोजीशन लोगों को उनके मोबाइल पर पल-पल पर मिलती रही। गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि मतगणना के दौरान अंदर करीब 40 लोग मौजूद थे, जबकि बाहर सैकड़ों लोग उत्सुकता के साथ नतीजों का इंतजार कर रहे थे। शाम लगभग 6:35 बजे जब लाइव पोर्टल की व्यूअरशिप पर नजर गई, तो 1288 लोग एक साथ जुड़े हुए थे। इस बीच नतीजों से जुड़ी एक छोटी सी ऑनलाइन गलती और तनावपूर्ण अफवाहों ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया। उनका कहना था कि मानसिक दबाव के बीच लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल पर एक साथ काम करते हुए लगातार अपडेट देना चुनौतीपूर्ण र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.