गुमला, फरवरी 28 -- गुमला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहरवासियों की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी थीं। जैसे ही शुक्रवार की सुबह लोगों की आंख खुली। वे अपने साथियों के साथ मतगणना के संभावित परिणामों का आकलन करने में जुट गए। शहर के पांच प्रमुख चौक-चांदनी चौक, इस्लामपुर चौक, ज्योति संघ चौक, पटेल चौक और थाना चौक पूरे दिन सियासी चर्चा के केंद्र बने रहे। जैसे ही अंतिम परिणाम प्रकाशित हुए, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी और खुशी का जश्न मनाया। वहीं हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थक मायूस होकर चुपचाप चौक से अपने-अपने घर लौटते नजर आए।कुल मिलाकर, मतगणना के दिन गुमला के पांचों प्रमुख चौकों पर लोकतंत्र का रंग साफ दिखा । कहीं जश्न, कहीं बहस और कहीं खामोशी। शहर ने जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.