गुमला, फरवरी 28 -- गुमला। मतदान के बाद से ही वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी शहर में चर्चा का विषय बने हुए थे। मतदान संपन्न होते ही लोगों की निगाहें मतगणना पर टिक गई थीं। तीन दिनों का इंतजार लोगों को बेहद लंबा लग रहा था और हर कोई नए वार्ड पार्षद के परिणाम जानने को बेचैन नजर आ रहा था।मतगणना के दिन सुबह से ही प्रत्याशियों, समर्थकों और आम लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह करीब सात बजे से ही कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर के बाहर लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। कॉलेज गेट के पास छोटे-छोटे समूह बनाकर लोग एक-दूसरे से जीत-हार के अनुमान लगाते और अपने पसंदीदा प्रत्याशी की बढ़त पर चर्चा करते दिखे।मतगणना केंद्र के भीतर प्रत्याशी अपने-अपने पोलिंग एजेंटों के माध्यम से परिणामों की जानकारी लेते रहे। जिस प्रत्याशी की गिनती में बढ़त मिल रही थी, उनके पोलिंग ए...