मतगणना केंद्र छोड़कर नहीं जाएं प्रत्याशी- कार्यकर्ता: ममता
नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना एजेंट और उम्मीदवारों से मतगणना केंद्र नहीं छोड़ने की अपील की है। सोमवार को वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त दिखाने की योजना बनी है। हमें मनोबल मजबूत रखना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं सभी से अपील करती हूं कि तृणमूल उम्मीदवार और मतगणना एजेंट मतगणना केंद्र छोड़कर नहीं जाएं। तृणमूल बड़ी संख्या में निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि हम 170 सीट पर आगे हैं और मैं सभी से उम्मीद नहीं छोड़ने का अनुरोध करती हूं। बनर्जी ने कहा कि करीब 70 से 100 सीट ऐसी हैं जहां हम आगे हैं लेकिन वे उन सीट के आंकड़े साझा नहीं किए जा रहे हैं। ममता ने आयोग पर उन क्षेत्रों में नतीजे या बढ़त घोषित नहीं करने का आरोप लगाया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.