लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक, लातेहार में मतगणना कार्य 27 फरवरी को पूर्वाह्न 08:00 बजे से प्रारंभ होगा। निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए मतगणना केंद्र को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसएटी, जिला पुलिस बल, आईआरबी तथा सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी डीएसपी अरविंद कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा के नेतृत्व में की जाएगी। इनके अतिरिक्त संबंधित थाना प्रभारी एवं कई पुलिस इंस्पेक्टरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल अधिकृत पासधारकों को ही दिया जाएगा। प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को निर्धारित पास के आधार पर प्रवेश मिलेगा, जबकि बिना पास किसी को भी अंदर जाने की अ...