मतगणना कार्य एक ही दिन में पूरा करने पर किया सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- लालगंज। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को जनगणना अभियान में सराहनीय योगदान के लिए प्रगणक स्मृति मिश्रा को एसडीएम शैलेन्द्र मिश्रा और तहसीलदार गरिमा वर्मा ने सम्मानित किया। प्रगणक स्मृति मिश्रा लक्ष्मणपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रावतपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। स्मृति मिश्रा ने जनगणना कार्य को एक ही दिन में पूरा कर दिया। प्रगणक स्मृति मिश्रा को एचएलबी संख्या 1166 की जनगणना का कार्य मिला था। 194 घरों की गणना एक दिन में पूरा करने पर एसडीएम ने यह सम्मान दिया है। सम्मान के मौके पर अमीन संघ अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सुरेश यादव, रश्मि आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- प्रगणक का कार्य पूरा होने पर दिया प्रशस्ति पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.