मधुबनी, नवम्बर 13 -- जयनगर,एक संवाददाता। चुनाव परिणाम के उपरांत सुरक्षा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट है। मतगणना के पूर्व संध्या जयनगर में थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने फ्लैग मार्च निकाली। तथा विधिव्यवस्था व शांतिपूर्ण क्षेत्र को लोगो से अपील किया है। पुलिस मतगणना के उपरांत क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर तैनाती कर रही है। तथा विधिव्यवस्था बनाये रखने पर पैनी नजर है। डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि फ्लैग मार्च निकली गयी है। मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम को देखते हुये क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किया गया है। जिला से अतिरिक्त बल के साथ अर्द्धसैनिक बल की तैनाती किया गया.है। जो अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्र में विधिव्यवस्था संधारण को लेकर पैनी नजर रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.