गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह,प्रतिनिधि। नगर निगम और नगर पंचायत की मतगणना 27 फरवरी को होनी है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी के मद्देनजर मतगणना से एक दिन पूर्व शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। दरअसल, गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 में हाल ही में हुई गोलीबारी और उसके बाद हुई सड़क जाम की घटना के कारण शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फ्लैग मार्च एएसपी सुरजीत कुमार, डीएसपी नीरज कुमार सिंह तथा नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च में आरपीएफ, आईआरबी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे। जवानों ने शहर के संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में प...