मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मतगणना को लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर है। गुरुवार की शाम से ही शहर और आसपास के इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई। एसएसपी सुशील कुमार ने सभी थानेदारों को इलाके में सघन गश्त व वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जीत-हार को लेकर प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा हंगामा के आसार को देखते हुए बड़ी संख्या में बाजार समिति से लेकर जीरोमाइल और आसपास में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी पूरी तरह से थानेदार मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जीतने वाले प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.