रामगढ़, जनवरी 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के ग्रामीण क्षेत्र मतकमा में स्थित पानी टंकी के समीप सोमवार रात्रि चोरी की घटना हुई। चोरों ने पानी टंकी के पास बने स्विस वाल्व चैंबर से छ: स्लैब चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब चैंबर को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो मामले की जानकारी संबंधित विभाग और ग्रामीणों को दी गई। घटनास्थल के आसपास सड़क पर ट्रैक्टर के पहियों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर स्लैब को ट्रैक्टर के माध्यम से ले गए। चोरी के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.