रामगढ़, जून 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के मतकमा गांव में रविवार को मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूजा में 62 भोक्ता और 74 सोक्ताइन शामिल हुई। पूजा के उपरांत गांव में मेले का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं दूसरे दिन सोमवार को फूलखुंदी, मच्छर गोयथा, बनस झूला आदि धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान महादेव के जयकारे से पूरा गांव गूंजायमान था। विधायक रोशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम आदि ने यहां प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दी। मंडा पर्व को सफल बनाने में अध्यक्ष योगेंद्र मुंडा, सचिव विकास मुंडा, कोषाध्यक्ष अनीश मुंडा, गुरु बाबा दिनेश गिरी, फूलसुसारी नारायण गोप, पट भोक्ता जगतपाल करमाली, पाहन हिमेश मुंडा, विकास कुमार, राकेश कुशवाहा, मनोज मुंडा, धनंजय ...