उरई, अप्रैल 8 -- कालपी। संवाददाता ज्वार की तरह गेंहू खरीद में भी खेल शुरू हो गया है। जिसके चलते मण्डी परिसर स्थित केन्द्र में छदम किसानों की लाईन लगी है जिससे किसानों को नम्बर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।वैसे तो प्रतिवर्ष गेहूं की सहकारी खरीद 15 मार्च से शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। गल्ला मण्डी परिसर में 31 मार्च को विपणन शाखा ने अपना केन्द्र शुरू किया था हालाकि अभी पीसीएफ में विधिवत गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है लेकिन इससे पहले किसानों की लाईन लग गयी। आलम यह है कि विपणन शाखा के बाहर लगभग 15 ट्रेक्टर ट्राली गेहूं से भरे खड़े है । क्षेत्रीय किसानों की माने तो गेहूं खरीद में भी ज्वार जैसी व्यवस्था है और छदम रूप में किसान भी मौजूद है जिससे एमएसपी पर गेहूं बेचने की मंशा पर पानी फिर रहा है लेकिन अभी जिम्मेदारो को किसानों की परेश...