रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में सम्भागीय विपणन अधिकारी कुमाऊं, मुख्य कृषि अधिकारी और किसानों के साथ बैठक की। शुक्रवार को बैठक में गेहूं खरीद सत्र 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मंडियों से 8 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित क्रय केन्द्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। जिले में 1 अप्रैल को स्थापित 108 गेहूं क्रय केन्द्रों में से खाद्य विभाग के 18 केन्द्रों को छोड़कर शेष 90 केन्द्रों में से दूरस्थ केन्द्रों को 48 घंटे के भीतर गांवों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गेहूं खरीद न होने और किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से इन केन्द्रों को गांवों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.