मण्डल स्तर पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस: लाल बहादुर सरोज
मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के बरौधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का फैसला किया गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने पत्रकार वार्ता कर संगठन के कामकाज के संबंध में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को सभी मण्डलों में मनाया जाएगा। वहीं अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में आयोजित होगा। 07 से 12 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा के 50 गांवों में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी घर - घर सम्पर्क करके केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा व लाभार्थियों से सम्पर्क करेंगे । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.