मण्डल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- शाहजहांपुर। महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी, बरेली में 24 अगस्त को आयोजित मण्डल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।कक्षा आठ की छात्रा अकांक्षा कश्यप ने अंडर-17 वर्ग तथा कक्षा 12 की छात्रा जिज्ञासा कश्यप ने अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 सितंबर तक मेरठ के पिलौना में होगा। इसमें दोनों छात्राएं प्रतिभाग कर विद्यालय और जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा एवं प्रबंधक ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.