मण्डल स्तरीय योग ओलंपियाड 25 को
लखनऊ, अप्रैल 19 -- राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में राष्ट्रीय योग के आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम रविवार को जारी हुआ है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं 21 अप्रैल और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 23 अप्रैल तक पूरी कराई जाएंगी। मंडल स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। हर जिले से दो छात्र व दो छात्राओं का चयन कर इसकी सूचना मंडल कार्यालय को भेजी जाएगी। प्रतियोगिता में केवल कक्षा नौ व 10 के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। सभी डीआईओस को निर्देश जारी किये गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.