मण्डल स्तरीय कला उत्सव में डीएवी अमेठी का परचम
गौरीगंज, सितम्बर 29 -- अमेठी। संवाददाता कला उत्सव 2026 की मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा अमेठी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अयोध्या जिले के एसएसवी इण्टर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई जिलों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के अग्रिम सिंह ने प्रथम स्थान तथा वादन प्रतियोगिता में ओम मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अब दोनों विद्यार्थी मण्डल स्तर से चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे कला शिक्षक मनीष कुमार और संगीत शिक्षक हौसला प्रसाद यादव का विशेष योगदान रहा, जो उन्हें निरंतर प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.