लातेहार, जनवरी 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह-मंडल सड़क निर्माण का टेंडर ठीकेदार को आवंटित करने में सरकार द्वारा देरी की जा रही है। सड़क निर्माण में विलंब होने से ग्रामीणों में काफी निराशा देखा जा रहा है। जर्जर सड़क से ही ग्रामीण आने-जाने को विवश है। बता दें कि तीन महीने पहले इस सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है, लेकिन अब तक किसी ठीकेदार को सड़क निर्माण का टेंडर आवंटन नहीं हो पाया है। इसके लिए ठीकेदार आस लगाए हुए हैं। इस सड़क का निर्माण करीब 45 साल बाद होने जा रहा है। इतने सालों से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी वर्षों के बाद सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ भी तो टेंडर आवंटित करने में विलंब किया जा रहा है। इससे सड़क का निर्माण की आस सैकड़ों ग्रामीण लगाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...