लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन लखनऊ मण्डल की बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल के कार्यालय में आयोजित बैठक हुई। संगठन ने मण्डलीय चुनाव कराने और कर्मचारियों की लम्बित पदोन्नति व एसीपी के मामलों का जल्द निस्तारण पर ठोस रणनीति तैयार की है। सीतापुर में मण्डलीय चुनाव तय समय पर कराने पर सहमति बनी। एसीपी एवं कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ लिपिक में पदोन्नति पर जेडी से जल्द वार्ता करेंगे। इस मौके पर लोकेश गुप्ता, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, रवि दीक्षित, आदित्य दीक्षित, दुर्गेश नन्दन त्रिपाठी, यदुवेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...