बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- जैदपुर। ग्राम दौलतपुर में आयोजित 12 दिंसबर को किसान के सम्मेलन को सम्बोधित करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर बुधवार को कार्यक्रम स्थल का मण्डलायुक्त अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर में शुक्रवार को पदमश्री रामसरन वर्मा के कृषि फार्म हाउस पर आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मण्डलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड, किसानों के बैठने की व्यवस्था सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पदमश्री राम सरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.