बाराबंकी, फरवरी 10 -- रामनगर। मंडलायुक्त अयोध्या व अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने लोधेश्वर महादेवा के चल रहे प्रसिद्ध फाल्गुनी महाशिवरात्रि मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा परखा। मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार व एडीजी प्रवीण कुमार ने महादेवा पहुंचकर संपूर्ण मेला परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर गर्भ ग्रह जाने वाली लगाई गई बैरिकेटिंग व होल्डअप की मजबूती को देखा। इसके बाद मंदिर परिसर में बने महल के जर्जर छज्जे के नीचे लगी जाल के ऊपर मजबूत जाल लगवाने को कहा, मंदिर आए श्रद्धालु से बातचीत कर पूछा कि किस जनपद से आए हो तो कांवरिड़यों ने कहा कि तीन दिन व दो रात की पैदल यात्रा करके जालौन से दर्शन करने आए हैं। अधिकारी द्वय ने श्रद्धालुओं से मेले की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी लिया। इसके बाद मंदिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.