संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव ने सरयू के बढ़ते हुये जल स्तर को देखते हुए बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया। धनघटा तहसील के सरयू नदी के मदरहा-बेहराडांड़ी एवं ढ़ोलबजा तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश के साथ ड्रेनेज खंड-2 के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों का पालन कर हो नाव का संचालननिरीक्षण के निर्देश निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अजय कुमार अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक अभियंता अक्षय कुमार त...