मण्डन धाम में तैयारियां तेज, अधिकारियों ने दिए निर्देश
सहरसा, अप्रैल 28 -- महिषी, एक संवाददाता। आगामी 29 अप्रैल को आयोजित चंडी हवन यज्ञ एवं कांची काम कोटिम पीठ के पीठाधीश श्री शंकरा विजयेन्द्र सरस्वती के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी एवं एसडीपीओ आलोक कुमार ने महिषी स्थित भारती मण्डन धाम पहुंचकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्य डॉ केशव आचार्य से यज्ञ, शंकराचार्य के आगमन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। सदर इंस्पेक्टर निवास कुमार की मौजूदगी में एसडीओ व एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार से सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिषी पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.