बक्सर, मार्च 27 -- पेज तीन के लिए ---- नावानगर। प्रखंड के मणियां-छपरा गांव में शुक्रवार को आर्य विद्वत परिषद भवन परिसर में वेद महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक मंडल के सदस्य आचार्य सिद्धेश्वर शर्मा ने बताया कि शिक्षा, संस्कार व मानवीय मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से आचार्य विश्वनाथ जी द्वारा विद्वत परिषद भवन की स्थापना की गई थी। जिसमें प्रतिवर्ष परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में वेद महोत्सव व यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विश्व कल्याण, विश्व शांति व सद्भाव की कामना की जाती है। इस कार्यक्रम में गांव सहित इलाके के लोगों का भरपूर सहयोग रहा। मुख्य रूप से आचार्य हरिनारायण, कुमारी उधा, मीना कुमारी, इंदू कुमारी, जितेंद्र सिंह, विद्यानंद सिंह व जितेंद्र सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...