मुजफ्फरपुर, मई 11 -- गायघाट,एक संवाददाता। भूसरा स्थित कार्यालय में सोमवार को गायघाट सामाजिक मंच के अध्यक्ष सुबोध सिंह की अध्यक्षता में नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष मणिभूषण सिंह व कार्यालय प्रभारी सह प्रधान महासचिव रंजन कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं आनंद मोहन सिंह, राजेश राय, जनक किशोर, राजन झा, पप्पू सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉ. लखेंदर ठाकुर, राजीव कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, अनिल सिंह, रामनरेश प्रसाद सिंह, शंभू झा, कृष्ण कुमार व प्रमोद पासवान को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई। प्रवक्ता विक्की गौतम व मीडिया प्रभारी मुकेश महतो को बनाया गया। इसके अलावा गायघाट पश्चिमी प्रखंड कमेटी में पुतुल कुमार सिंह, पूर्वी प्रखंड कमेटी में नीलमणि सिंह, कटरा प्रखंड कमेटी में विपिन कुमार सिंह व बंदरा प्रखंड कमेटी में आलोक कुमार पाठक को शा...