नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- जातीय हिंसा से जूझ रहे राज्य मणिपुर में सोमवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब लोगों का एक उग्र समूह मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के इम्फाल स्थित आधिकारिक बंगले के बाहर एक व्यक्ति का शव लेकर पहुंच गया और उसे मेन गेट के ठीक सामने रखकर प्रदर्शन करने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मुख्यमंत्री आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी पूरी तरह अचंभित रह गए और आनन-फानन में पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।2 मैतेई युवकों की हत्या के बाद भड़का आक्रोश यह उग्र प्रदर्शन कुकी उग्रवादियों के दो मैतेई युवकों की कथित हत्या के विरोध में हुआ। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 6,000 जवान, मणिपुर में इतने क्यों नहीं? ममता-TMC का केंद्र से सवाल शव को मुख्यमंत्री आवास के सामने छोड़ दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने आरोप...