मणिपुर विधानसभा सत्र में शामिल हुए कुकी विधायक
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मणिपुर में तीन साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार कुकी समुदाय के विधायकों ने बुधवार को विधानसभा के सत्र में हिस्सा लिया। कुकी पीपुल्स अलायंस (केपीए) के सैकुल से विधायक किमनेओ हाओकिप हांगशिंग और सैतु सीट से निर्दलीय विधायक हाओखोलेट किपगेन ने सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में भाग लिया। दोनों विधायक कांगपोकपी जिले से हैं। उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन भी ऑनलाइन माध्यम से सत्र में शामिल हुए। मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इस घटनाक्रम को राज्य में एकता और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों की ओर से एक अच्छा संकेत है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। इससे पहले कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने समुदाय के सभी विधायकों को बुधवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.