मणिपुर में होगी अतिरिक्त बलों की तैनाती
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- मणिपुर में तनाव और हिंसा की घटनाओं के बाद से केंद्र लगातार राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि तनाव खत्म करने के लिए सभी समूहों के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए। इसके अलावा वहां अतिरिक्त बलों की तैनाती की भी संभावना है। एक आला अधिकारी ने बताया कि राज्य में शांति के लिए पिछले कई महीनों से की गई कवायद के बाद कुकी और मैतेई समूह नजदीक आए थे, लेकिन अब नगा समूहों के साथ तनाव से चिंता बढ़ी है। गृह मंत्रालय के आला अधिकारी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बलों को भी राज्य में तैनात किया जा सकता है। इस हफ्ते के शुरू में केंद्रीय एजेंसियों की हुई बैठक में राज्य में महिला समूहों द्वारा बार-बार किए जा रहे विरोध और नाकेबंदी तथा कुकी व नगा समुदायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.