नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- मणिपुर के घाटी क्षेत्र के पांच जिलों में शुक्रवार शाम हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। राज्य में लगातार हो रही हत्याओं और सामान्य स्थिति बहाल करने में सरकार की विफलता के विरोध में 'आवाज प्रदर्शन' किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इंफाल के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने शाम 7:30 बजे से रात 8 बजे तक बर्तन बजाए, हथौड़ों से बिजली के खंभों पर प्रहार किया और वाहनों के हॉर्न बजाए। उन्होंने जातीय संघर्ष को समाप्त करने और अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने में सरकार की कथित विफलता के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी ढोल लेकर भी सड़कों पर पहुंचे और प्रदर्शन के दौरान उन्हें बजाया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम ये आवाजें इसलिए निकाल रहे हैं, ताकि नेताओं तक हमारा दर्द पहुंचे। हम लंबे ...